फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस महानिरीक्षक ने किया टूंडला कोतवाली का निरीक्षण

Fri, 21 Feb 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पुलिस महानिरीक्षक ने शुक्रवार शाम कोतवाली टूंडला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोबारा व्यवस्थित की गई आईटीएनएस व कोतवाली की रसोई का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही अधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए। आगरा परिक्षेत्र के आईजी दीपक कुमार शुक्रवार शाम पौने सात बजे टूंडला कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आते ही महिला चौकी को देखा। चौकी प्रभारी अल्वीना पठान को महिलाओं के मामले प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मालखाने, कार्यालय में रजिस्टर रखरखाव व अपराध रजिस्टर काे देखा। वहां से वे पुलिस कर्मियों की बैरिकों को देखा तथा साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यहां उन्होंने नए रूप में बनाई गई रसोई (मैस )का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मैस में बनने वाले खाने की गुणवत्ता व साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में कार्यालय के पीछे बने सीटीएनएस कार्यालय के पुर्न व्यवस्थित किए जाने पर उसका फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से अपराधों पर अंकुश लगाने हिस्ट्रीशीटरों को उनके सही स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ विनीत कुमार, थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें