फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर की घटना के बाद शराब के ठेकों की जांच करने पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुलंदशहर में शराब पीने से पांच लोगों की मौत के बाद स्थानीय आबकारी विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी विभाग की टीमों ने शुक्रवार देर रात यमुना की तलहटी क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों पर न तो अवैध रुप से शराब बिकती मिली और न ही कुछ गड़बड़ नजर आई।
विज्ञापन

शराब के सेवन से फिरोजाबाद जिले में भी कई घटनाएं हो चुकी है। पिछले दिनों खैरगढ़ क्षेत्र में हुई घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे आबकारी निरीक्षण शहर रामवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने यमुना स्थित गांव मढुुआ, बसईमोहम्मदपुर, सौफीपुर के साथ अन्य स्थानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से शराब विक्रेताओं के साथ शराब माफियाओं में भी हड़कंप मचा रहा।
आबकारी निरीक्षक शहर रामवीर सिंह ने बताया कि एक दर्जन से अधिक दुकानों को चेक किया गया था। कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। इसके साथ ही शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि वह न तो खुली शराब बेचे और न ही किसी अन्य प्रदेश की। यदि पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें