फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के पैसे मांगने पर महिला सहित पांच को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला में शनिवार सुबह मजदूरी के रुपये मांगने पर विपक्षी ने मारपीट कर दी। इस दौरान एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक वृद्ध के कूल्हे में चोट लग जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला करबला निवासी जयमंती देवी पत्नी रामबाबू प्रजापति घर में चूड़ी झलाई का काम करती है। शनिवार सुबह चूड़ी झलाई के मजदूरी के रुपये मांगने पड़ोस में रहने वाले खेतपाल के घर गए थे। आरोप है कि पैसे मांगने के दौरान गाली-गलौज करने के साथ ही घर से भगाने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उसके पति रामबाबू पहुंचे तो उनके साथ इतनी पिटाई की कि वह नाली में गिर गए। इसकारण उनका कूल्हा टूट गया। मारपीट होता देख मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।
उन्होंने इस घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाई है। रामबाबू की हालत खराब होने के कारण उसको जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है। जयमंती देवी के अनुसार पति-पत्नी के अलावा किशन (15), अंजली (09) और काजल (22) पत्नी दीपक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए हैं। जयमंती देवी ने मारपीट किए जाने की घटना के संबंध में थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ दक्षिण सुशांत गौर ने कहा कि पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें