फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबाइन पहुंचे डीएम,देखा सिरसा नदी में सील्ट सफाई का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड हाथवंत क्षेत्र के गांव बबाइन में सिरसा नदी पर चल रहे सिल्ट-सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई की माप सही नहीं मिलने पर तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही सिरसा नदी के जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में कई निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिले की सीमा में बहने वाली मौसम आधारित नदियों में मनरेगा योजना के तहत सिल्ट-सफाई एवं जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को ग्राम बबाइन में मौके पर पहुंच कर सिरसा नदी में चल रहे सिल्ट-सफाई का निरीक्षण किया। बबाइन से सांथी तक चल रहे सिल्ट-सफाई कार्य में 196 श्रमिक कार्य करते मिले। कार्य स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं, लेकिन सीआईबी बोर्ड नहीं लगा था। इसके अलावा प्राक्लन में निर्धारित तली की सतह करीब 11 मीटर के स्थान पर महज सात मीटर मिली। इसके अतिरिक्त ऊपरी सतह 12 मीटर के स्थान पर 11 मीटर मिली। नदी की सिल्ट- सफाई के लिए निर्धारित प्राक्लन रिपोर्ट के मुताबिक सफाई की माप सही नहीं मिलने पर तकनीकी सहायक मनीष ओझा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तकनीकी सहायक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने नदी पटरी के चौडे़ भाग में वृक्षारोपण कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय सीडीओ नेहा जैन ,एक्सईएन नहर एवं बीडीओ हाथवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें