फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी देहात ने एसडीएम एवं सीओ के साथ जखई मंदिर पर देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
जसराना- जखई मंदिर पर व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर पहुंचे एसपी देहात राजेश कुमार,एसडीएम एवं सी? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना/एका। जसराना के गांव पैढ़त में 10 जनवरी से शुरू हो रहे जखई मेले के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को एसपी देहात ने एसडीएम व सीओ के साथ मंदिर का जायजा लिया। ग्रामीणों एवं मंदिर प्रबंधन से बात कर थाना पुलिस को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जसराना के गांव पैढ़त में माघ माह की पूर्णिमा, अमावस्या के साथ शनिवार एवं रविवार को लोग जात (दर्शन) करने आते हैं। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश के जिलों के साथ एमपी, दिल्ली, राजस्थान से आने वाले दर्शनार्थियों के कारण बहुत भीड़ रहती है। व्यवस्थाओं के अभाव में लोगों को समस्या का सामाना करना पड़ता है। खराब ट्रैफिक व्यवस्था के कारण जाम लगने से भक्तों के साथ स्थानीय निवासी घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
पूर्व में हुईं घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए एसपी देहात राजेश कुमार ने एसडीएम कुमार चंद्र और सीओ ओपी सिंह के साथ मंदिर जाकर व्यवस्थाओं को परखा। मंदिर तक आने वाले मार्ग के हालात व पार्किंग आदि की व्यवस्था देखी। एसपी देहात ने मंदिर से जुडे़ लोगों एवं ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। एसपी देहात ने सीओ एवं थाना एका पुलिस को व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। एसपी देहात ने बताया मंदिर के निरीक्षण में पुलिस को यातायात व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें