फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रिकार्ड वाले पचास वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सेवा पंजीका के आधार पर पिछले 10 वर्षों में उन पर की गई कार्रवाई के आधार पर उनको अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। बीससए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। शासन की ओर से गठित कमेटी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन

50 वर्ष की आयु के निर्धारण के लिए कटऑफ डेट 31 मार्च 2019 निर्धारित की गई। यानि ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनकी आयु 31 मार्च 2019 को 50 वर्ष अथवा इससे अधिक होगी तो वह स्क्रीनिंग के लिए विचारण क्षेत्र में आएंगे। बीएसए ने 50 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी शिक्षकों की सूची मांगी है। साथ ही सेवा पुस्तिका के आधार पर कमेटी के सामने रखे जाने वाले शिक्षकों के नाम मांगे हैं। अनिवार्य सेवानिवृत्ति के योग्य समझे जाने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों की संख्या भी मांगी है। यह सूचना खंड शिक्षाधिकारियों को छह जनवरी तक बीएसए को देनी है।
यह लोग शामिल किए जाएंगे कमेटी में
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को अध्यक्ष, बीएसए को सचिव, एबीएसए को सदस्य नामित किया है। पचास वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे शिक्षक व कर्मचारी जो विभागीय कार्यों में दक्ष नहीं हैं उनको अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अरविंद पाठक - बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें