फिरोजाबाद। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में युवाओं को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। डिजिटल बैकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया।
भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ संभाग के सहायक प्रबंधक शिव सिंह के निर्देशन में एक कार्यशाला आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान)
केंद्र उसायनी पर आयोजित हुई। प्रतिभागियों को ऑनलाइन संबोधन के दौरान सहायक प्रबंधक शिव सिंह ने डिजिटल बैंकिंग से होने वाले लाभ और सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा प्रतिभागियों को भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं सुकन्या समृद्वि योजनाओं के बारे में बताया गया।
प्रतिभागियों को नकली और असली नोट की पहचान, मोबाइल पर आने वाली फर्जी कॉल्स के बारे में बताया गया। बताया कि अपना आधार कार्ड, पासवर्ड, पिन आदि के बारे में किसी कोई जानकारी नहीं दें। कार्यशाला में आरसेटी निदेशक हरि गौतम, एफएलसी मतलूब अली के अलावा राहुल सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, सुषमा, पुष्पा और भंवर सिंह मौजूद रहे।