फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे के विवाद में गई मासूम की जान: पड़ोसी ने दिया महिला को धक्का, गोद से गिरकर ढाई महीने की बच्ची की माैत

Fri, 16 Oct 2026 08:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

डीजे बंद कराने को लेकर पड़ोसी ने महिला को धक्का दे दिया। इससे महिला की गोद में मौजूद ढाई माह की बेटी गिर गई। हादसे के बाद से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुरकिया में घर पर चल रहे धार्मिक आयोजन के दौरान डीजे बजाने पर पड़ोसियों में हुए विवाद के दौरान धक्का लगने से मां की गोद से गिरी ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। आरोपी पड़ोसी फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर बाद परिजन को सौंपा।
विज्ञापन


गांव नगला तुरकिया निवासी राहुल के घर में माता रानी का आयोजन चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर में डीजे बज रहा था। पड़ोसी बंटू डीजे की आवाज बंद कराने या कम कराने के लिए राहुल की पत्नी मधु के पास पहुंचा था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पड़ोसी ने धक्का दे दिया, जिससे मधु की गोद में मौजूद ढाई माह की बेटी शानवी गिर गई। हादसे के बाद से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मक्खनपुर थानाध्यक्ष चमन शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे।

आरोपी बंटू फरार हो गया। पुलिस को आरोपी पक्ष ने बताया कि बंटू के तीन साल के बच्चे के कान का ऑपरेशन हुआ था। इसी वजह से वह डीजे की तेज आवाज कम कराने के लिए गया था। पुलिस को यह भी बताया कि बंटू ने महिला को धक्का नहीं दिया था। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बंटू की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। बता दें कि मृतका मासूम तीन बहनों में सबसे छोटी थी और उसके पिता राहुल बेलदारी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -जयबिंद कुमार गुप्ता, सीओ शिकोहाबाद



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें