फिरोजाबाद। सिरसागंज के निवासियों के लिए तरक्की का रास्ता खुलने जा रहा है। सरकार यहां एक बड़ा औद्योगिक गलियारा बनाने जा रही है। दो गांवों अबाबकपुर और सलेमपुर चक की करीब 2.6 हेक्टेयर जमीन इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेगी। इसके अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। ग्राम अबाबकपुर में 2.3840 हेक्टेयर भूमि और ग्राम सलेमपुर चक में 0.2340 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह काम पूरी पारदर्शिता से हो। डीएम ने सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट यानी सामाजिक प्रभाव के अध्ययन के लिए आवेदन मांगे हैं। इसका मतलब है कि जमीन लेने से पहले यह जांचा जाएगा कि इससे स्थानीय लोगों और पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा और उन्हें सही मुआवजा कैसे मिले। अगर कोई एक्सपर्ट संस्था या एनजीओ इस सर्वे को करना चाहती है, तो वे 23 फरवरी की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस कॉरिडोर के बनने से न केवल नए कारखाने लगेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की बौछार भी आएगी।