फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Thu, 19 Feb 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गांव गढरौली के पास एक ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक घायल हो गया। घायल के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नसीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुबोध कुमार निवासी गांव गढरौली थाना नसीरपुर का भाई विनोद कुमार (42) वर्ष गत 14 फरवरी की रात आगरा की तरफ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पैदल घर आ रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा। तभी पीछे से एक ट्रैक्टर चालक उसे टक्कर मार दी। इस घटना में विनोद गंभीर घायल हो गया। हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घायल युवक के भाई सुबोध ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें