फीरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा के निर्वाचक नामावली के चले पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में 28,209 मतदाताओं की संख्या बढ़ना तय हो गया है। जिले में मतदाता 16 लाख 35 हजार 161 से बढ़कर अब 16 लाख 63 हजार 370 हो जाएंगे। जबकि सूची से 21,348 नाम काट दिए हैं।
आयोग के निर्देश पर जिले में चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में ही 49,492 आवेदन फार्म ठीक मिले थे। निर्वाचन सूत्रों के अनुसार टूंडला विधानसभा क्षेत्र में 4,679 पुरुष व 4,731 महिला मतदाताओं को जोड़ा हैं। जबकि 3,325 पुरुष और 3,399 महिलाओं के नाम सूची से काटे गए हैं। 1,83,809 पुुरुष व 1,51,598 महिला मतदाता हो गए हैं।
जसराना विधानसभा में 4,346 पुरुष, 4358 महिला वोटर जुड़े हैं। जबकि 1655 पुरुष और 1624 महिला वोटर विलोपित होने के कारण ही हटाए हैं। 1,79,703 पुरुष तथा 1,46,414 महिला वोटर हो गए हैं। फीरोजाबाद विधानसभा में 8,615 पुरुष एवं 7,900 महिला वोटरों को जोड़ा और 2601 पुरुष, 2812 महिला वोटरों के विलोपन के कारण नाम काटे हैं। 2,09,274 पुरुष व 1,69,437 महिला वोटर हो गए हैं। शिकोहाबाद विधान सभा में 4,648 पुुरुष, 4,069 महिला वोटर जुड़े तथा 1,494 पुरुष व 1,522 महिला वोटरों के नाम काटे हैं। यहां अब 1,78,479 पुरुष व 1,45,421 महिला वोटर हैं। सिरसागंज में 3,083 पुरुष और 3,063 महिला वोटर बढ़े तथा 1,370 पुरुष एवं 1,545 महिलाओं के नाम काटे हैं। सिरसागंज में 1,64,892 पुरुष व 1,34,214 महिला वोटर हो गए हैं।
विधानसभा पहले वोटर बढे बढ़ने के बाद
टूंडला 3,32,721 2,698 3,35,419
जसराना 3,20,692 5,442 3,26,134
फीरोजाबाद 3,67,609 11,122 3,78,731
शिकोहाबाद 3,18,199 5,710 3,23,909
सिरसागंज 2,95,875 3,237 2,99,112
-------------------------------
कुल 16,35,161 28,209 16,63,370
-------------------------------
पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की सूची फाइनल की जा रही है। 28 हजार से अधिक मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हो गई है।
- कर्मेंद्र सिंह एडीएम फीरोजाबाद।