टूंडला। गंदगी की बीच नारकीय जीवन जीने को विवश गांव बासदानी के ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। नाराज ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा। जिलाधिकारी से गांव में विकास कार्य कराने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
थाना नगला सिंधी के गांव बांसदानी के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में निकलने को रास्ता नहीं है। गंदे पानी की निकासी न होने पर आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी व कीचड़ भरी हुई है। कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं। तहसील दिवस आदि के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले चार सालों में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक माह में गांव में विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वह अधिकारियों का घेराव करते हुए उग्र आंदोलन करेंगे। शांती देवी, कस्तूरी देवी, श्यामा देवी, निर्मला देवी, पूनमदेवी, गुड्डी देवी, श्यामवती, ज्ञान देवी, रेशमा देवी, अनार देवी, पिंकी देवी, कमलेश, रेनू, श्रीदेवी, उमा देवी, ओमप्रकाश, गुलाब सिंह थे।