फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराएगी सपा

Mon, 02 Nov 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आगामी विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी अपना परचम लहराएगी। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है। यह बातें नवनियुक्त स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री राम सकल गुर्जर ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी जाति विशेष की पार्टी न होकर हर जाति और धर्म की पार्टी है। सपा में सभी का सम्मान सुरक्षित है। जबकि अन्य दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में इतने विकास कार्य कराए हैं जितने पूर्व में कभी किसी सरकार ने नहीं कराए। प्रदेश को नित नई सौगात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की देन है। विपक्षी दलों को यह सब रास नहीं आ रहा और वह प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए कोई न कोई कुचक्र रचते रहते हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। स्वागत करने वालों में अल्पसंख्यक सभा के जिला प्रवक्ता मोहम्मद सनी, मोहम्मद राशिद, राशिद महमूद, सुभाष कक्कड़, डा. सत्य प्रकाश धनगर, मुनब्बर अली, आसिफ अली गोरे, मुईनुद्दीन कुरैशी, सत्यवीर यादव, रोहित कटियार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें