फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

Wed, 19 Nov 2025 07:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मोहल्ला कटरा निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला कटरा की एक महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं, पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित निशा खानम की शादी सारिक सिद्दीकी निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास बालीगंज, लखनऊ के साथ 28 अप्रैल को हुई थी। आरोप है कि पति सारिक सिद्दीकी, सास परवीन बानो, ससुर मुमताज सिद्दीकी, ननद फाल्मा, ननदोई समीर व देवर सुहैल दहेज से खुश नहीं हुए। दो लाख रुपये की और मांग करने लगे। इसका विरोध किया तो शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे। तलाक देने का दबाव बनाया। वह पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी। वहां भी ससुराल वाले आकर मारपीट करने लगे। 27 अक्तूबर को ससुरालियों ने फिर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस चौकी पर शिकायत की सुनवाई न होने पर मायका आई। यहां आकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें