फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 10 सबसे खराब प्रगति वाले सीएचओ होंगे चिन्हित, सेवा होगी समाप्त

Wed, 19 Nov 2025 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- मुख्य विकास अधिकारी ने सीएचओ की समीक्षा बैठक में दी कड़े निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के कामकाज की कड़ी निगरानी होगी। सीडीओ ने सीएमओ को आदेश दिया है 10 सबसे खराब प्रगति वाले सीएचओ को चिन्हित किया जाए और उनकी सेवा समाप्त की जाए।
बुधवार को त्रैमासिक समीक्षा बैठक सीडीओ शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें विस्तृत प्रगति रिपोर्ट नोडल अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ. केके. वर्मा ने सीएचओ की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में सीएचओ की उपस्थिति मात्र 86 प्रतिशत पाए जाने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि दैनिक कार्य प्रगति एवं मासिक रिपोर्ट पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जाए, अन्यथा रिपोर्ट अपलोड न करने वाले सीएचओ को नोटिस जारी किया जाएगा। सीडीओ ने निर्देश दिया कि डीवीडीएम पोर्टल पर दवाओं का इंडेंट समय से न करने वाले कार्मिकों को चेतावनी जारी की जाए।
विज्ञापन

वहीं ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म पर कार्य न करने वाले सीएचओ के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। एनसीडी स्क्रीनिंग तथा लक्षित जनसंख्या की 100 प्रतिशत आधार आधारित आभा आईडी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले तीन माह में दैनिक रिपोर्ट, ई-संजीवनी, वैलनेस गतिविधि में संतोषजनक प्रगति न दिखाने वाले सीएचओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड कार्यों में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुज़ुर्गों और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता देते हुए उनके कार्ड शीघ्र बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें