फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के मामले में नहीं चलेगी हीलाहवाली,होगी सख्त कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रहे अवैध खनन के मामलों अब लेखपाल पर सख्ती की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने बुधवार को जिले के सभी एसडीएम को पत्र जारी किए हैं। सभी को अवैध खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त अवैध खनन की सूचना नहीं देने वाले अधिकारियों पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

यमुना नदी और कृषि योग्य भूमि पर हो रहे मिट्टी और बालू खनन के मामलों में जिला प्रशासन क्षेत्रीय लेखपालों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अभिषेक सिंह की ओर से बुधवार को फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, टूंडला और जसराना एसडीएम को पत्र जारी किए गए। एसडीएम को जारी अपने पत्र में एडीएम ने उपजाऊ मिट्टी, यमुना बालू एवं मौरंग के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों एवं खनन को जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अभिषेक सिंह ने अवैध खनन पर अंकुश के लिए गठित टास्क फोर्स में शामिल प्रभागीय वन अधिकारी, परिवहन विभाग, संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

अवैध खनन के मामलों में किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी की संलिप्तता मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर किसी क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े प्रकरण सामने आए तो क्षेत्रीय लेखपाल और अन्य की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसडीएम और टास्क फोर्स में शामिल विभागों से गत छह माह की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें