फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता, आयुष किट अस्पतालों में मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता, आयुष किट अस्पतालों में मिलेगी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां जिले में व्यापक स्तर पर चल रही हैं। कोविड अस्पतालों में मॉकड्रिल कराई जा चुकी है। कोरोना की पहली लहर में मरीजों को स्वस्थ्य बनाने वाला जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग फिर से गंभीर हो गया है। आयुर्वेद अस्पतालों में बच्चों और बुजुर्गों के लिए आयुष किटें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले के 26 आयुर्वेद अस्पतालों में 500-500 किटें उपलब्ध कराई गई हैं।
जुकाम, बुखार सहित कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले को विभाग की ओर से 13 हजार आयुष किटें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक किट में एक-एक शीशी च्यवनप्रकाश, अणु तेल, आयुष क्वाथ, सम्मसनी वटी रखी गई है। किटों के वितरण के लिए सभी आयुर्वेद अस्पतालों को उपलब्ध करा दी गई हैं। इसमें विशेषकर बच्चों और बुजुुर्गों के लिए यह किट वितरण कराई जाएंगी।
विज्ञापन

किट में च्यवनप्राश के लावा जुकाम के लिए अणु तेल दिया जाएगा। बुखार के साथ ही अन्य समस्या के लिए आयुष क्वाथ और सम्समनी वटी भी किट में है। कोरोना की पहली लहर में आयुष काढ़े का इस्तेमाल हुआ था। यहां तक कि एलोपैथी अस्पतालों में भी आयुर्वेद दवाओं का उपयोग किया गया था। बड़ी संख्या में कोरोना लक्षण वाले मरीज घरों पर ही आयुर्वेद दवाओं के सहारे ठीक हो गए थे। तीसरी संभावित लहर में भी आयुर्वेद दवाओं पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

वितरण के लिए आईं किटें
आयुष किट वितरण के लिए आई हैं। जिले के 26 आयुर्वेद चिकित्सालयों में किट का वितरण किया जाएगा। इस किट में आयुष क्वाथ, च्यवनप्राश सहित अन्य दवाएं उपलब्ध हैं। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें