फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तालाब की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

Sun, 13 Apr 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
तालाब से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस एवं राजस्व टीम और मौजूद ग्रामीणों की भीड
विज्ञापन
जसराना। तहसील क्षेत्र के गांव नगला रंजीत में स्थित तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे को पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने मौके पर जाकर हटवाया। बुलडोजर से बनाए गए अस्थायी निर्माण को तोड़ा गया। दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव नगला रंजीत में स्थित तालाब की दो बीघा से अधिक जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। तालाब पर कब्जा करने की शिकायत एसडीएम जसराना को मिली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार के निर्देशन में टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
शनिवार को नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह, लेखपाल मनोज यादव, देवेंद्र पाल, प्रवीन कुमार, सचिन कुमार, गजेंद्र शाह, विवेक कुमार एवं फरिहा पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान जेसीबी से अवैध कब्जा को हटवाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कार्रवाई होते देख कुछ लोगों ने अपना कब्जा खुद हटा लिया। वहीं टीम द्वारा अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने बताया तालाब की जमीन से अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है। दुबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें