फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगला मुल्ला के किसानों की सौ बीघा फसल प्रभावित, परेशानीरजवाहे का गंदा पानी गेहूं की फसल में भरा, किसान परेशान

Sun, 13 Apr 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगला मुल्ला में रजवहा कटने से गेहूं मेंभरा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। हाथरस-फिरोजाबाद रजवाहे में शहर का जाने वाला गंदी पानी खेतों में कट जाने के कारण नगला मुल्ला में सौ बीघा के करीब किसानों की गेहूं की फसल में पानी भर गया। इसके कारण गेहूं की तैयार खड़ी फसल में नुकसान हो गया। किसान पानी की निकासी करने को मजबूर हैं।
हाथरस-फिरोजाबाद रजवाहे का शहरी क्षेत्र में गंदा नाला बन गया। इस रजवाहे से होकर शहर का गंदा पानी मटसेना क्षेत्र की ओर जाता है। रजवाहे की पटरी कट जाने पर यही गंदा पानी खेतों में भर जाने के कारण किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि नगला मुल्ला के आसपास रजवाहे पुलिया के समीप पटरी कट गई। इसके कारण रजवाहे में भरा नालों का गंदा बदबूदार पानी खेतों में भर गया। गेहूं की पकी फसलों में बदबूदार पानी भरने से किसान की तैयार खडी फसल नहीं कट पा रही है। ग्रामीणों की मानें तो करीब सौ बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। इसमें नगला मुल्ला के निवासी आमिर अली, फुरकान अली, कमल अली, हुसैना बेगम, इब्ने अली, आजाद अली, जीशान अली, नियाज अली, हसनैन, शाहिद अली, जाकिर अली, मोहम्मद आदिल विकार अली, अरशिद, कासिम अली,वाहिद अली,मोहम्द माजिद,मोहम्मद आसिफ करीब सौ बीघा फसल शामिल हैं। ग्राम प्रधान कामरान सिद्दीकी ने कहा कि रजवहा के कटने के कारण फसल को बर्बाद होने की शिकायत कई बार की जा चुकी है। लेकिन इसका स्थाई समाधान नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से नहीं किया जा रहा है। समस्या का यदि शीघ्र ही हल नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें