फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनी पर चली जेसीबी

Sat, 19 Dec 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रहीं अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण द्वारा श्रीराम कालोनी के अंदर बनाई जा रही एक अन्य कालोनी के निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण सीमा में बिल्डरों द्वारा बिना नक्शा पास कराए अवैध कालोनियां बनाई जा रही हैं। डीएम के निर्देश पर विकास प्राधिकरण द्वारा सभी अवैध कालोनियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए थे। इसके बाद संबंधित बिल्डरों के द्वारा नक्शा पास नहीं कराया। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण अफसरों ने पुलिस फोर्स के साथ कोटला रोड स्थित श्रीराम कालोनी में 2500 वर्गमीटर में बनाई जा रही एक अन्य कालोनी के निर्माण को ध्वस्त करा दिया। विप्रा के सहायक अभियंता एसएन प्रसाद ने बताया कि श्रीराम कालोनी के अंदर ही रामपाल, पप्पू यादव व प्रवीन शर्मा द्वारा अवैध कालोनी बनाई जा रही थी। प्राधिकरण के जेई सरोज कुमार, शौकत अली, एसपी सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें