फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी हाईकमान ही दिलाएगा मुझे न्याय: सोमेश

Thu, 19 Feb 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। ब्लाक प्रमुख पति एवं सपा के वरिष्ठ नेता ग्या प्रसाद सोमेश ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के जिस पोस्टर व कार्ड को लेकर विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप उर्फ छोटू ने अभद्रता व गाली गलौज की वह पार्टी जिला इकाई के निर्देश पर छपवाया था। उन्होंने कहा मुझे भरोसा है कि पार्टी हाईकमान मेरे साथ न्याय ही करेगा।
विज्ञापन

सपा नेता सोमेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ब्लाक स्तरीय सम्मेलनों को लेकर पार्टी जिला इकाई की ओर से प्रकाशित पोस्टर के अनुरूप ही उन्होंने पोस्टर एवं कार्ड छपवाया था। इसी बात पर सिरसागंज विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप उर्फ छोटू ने उनकी बेइज्जती की। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। सैफई वालों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार पिछले 30 वर्षों से सपा से जुड़ा है। पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के चुनाव का प्रस्तावक तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान वह प्रस्तावक रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान न्याय दिलाएगा। सुरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधान शिवदयाल यादव, राजवीर सिंह यादव, रामपाल सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव एडवोकेट, अशोक यादव, बाबा हरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह यादव रिटायर्ड बीडीओ एवं प्रभात कुमार सोमेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें