फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में फर्जी टीटीई पकड़ा

Mon, 28 Dec 2015 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-टूंडला-आगरा पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे फर्जी  टीटीई को यात्रियों ने शक होने पर दबोच लिया। यात्रियों ने नशे में धुत फर्जी टीटीई को पीटकर रेल गार्ड के हवाले कर दिया। ट्रेन के  टूंडला पहुंचने पर यात्रियों और गार्ड ने फर्जी टीटीई को जीआरपी को सौंप दिया।  
विज्ञापन

 कानपुर से चलकर टूंडला होते हुए आगरा जाने वाली ईएमयू में सोमवार सुबह शिकोहाबाद से चढ़े टीटीई ने ट्रेन में टिकट चेक करना शुरू कर दिया। यात्रियों के मुताबिक, फीरोजाबाद से ट्रेन के चलते पर टिकट न होने वाले यात्रियों से टीटीई ने अभद्रता शुरू कर दी। यात्री सोमदत्त शुक्ला, प्रदीप यादव आदि ने बताया कि टीटीई के नशे  में होने पर शक हुआ। इस पर उन्होंने टीटीई से आईकार्ड मांगते हुए पूछताछ की। इस पर वह उनसे भिड़ गया। इस पर गुस्साए यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी तथा पकड़कर बैठा लिया। हिरनगांव स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों ने ट्रेन के गार्ड एसडी मिश्रा को जानकारी  दी। गार्ड ने टीटी हेडक्वार्टर टूंडला से संबंधित टीटीई की जानकारी मांगी तो पता चला कि ऐसा कोई टीटीई नहीं है। इस पर रेल गार्ड एसडी मिश्रा ने घटना की  जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को देते हुए पुलिस की मांग की। ट्रेन के टूंडला पहुंचते ही जीआरपी ने यात्रियों  द्वारा पकड़े गये फर्जी टीटीई को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये फर्जी टीटीई ने अपना नाम अमित कुलश्रेष्ठ निवासी शंभूनगर शिकोहाबाद बताया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार फर्जी टीटीई सीएचसी टूंडला में क्लर्क पद पर तैनात है। जीआरपी थाना प्रभारी ब्रजलाल सिंह ने बताया कि फर्जी टीटीई को यात्रियों और ट्रेन के गार्ड ने पकड़कर दिया है। रेल गार्ड एसडी मिश्रा की तहरीर पर फर्जी टीटीई के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें