फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेजा गया जेल: चरित्र पर हुआ शक... सोते समय पत्नी को गंड़ासे से काट डाला, पति का कुबूलनामा सुन पुलिस भी सन्न

Tue, 30 Jul 2024 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

चरित्र पर शक हुआ तो पति ने सोते समय पत्नी को गंड़ासे से काट डाला। पति का कुबूलनामा सुन पुलिस भी हैरान रह गई। उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोते समय पत्नी की गड़ासे से काटकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद इसे जेल भेज दिया गया। चरित्र पर शक होने पर उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। जेल जाते समय हत्यारे पति को अपने किए पर काफी पछतावा हुआ। उसका कहना था कि जो उसने किया है, उसका पछतावा रहेगा।

विज्ञापन


घटना नगला सिंघी थाना के गांव नगला शिवलाल की है। गांव निवासी राजेश यादव ने रविवार मध्यरात्रि 50 वर्षीय पत्नी जयप्यारी से विवाद होने के बाद गड़ासे से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। मामले में पुत्र आवेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक उसने हत्या का इकबाल किया है। वहीं जेल जाने से पूर्व हत्याभियुक्त पति काफी परेशान दिखाई दिया। उसका कहना था कि उससे गलती हो गई। इसका पछतावा उसे जीवन भर रहेगा। उसने जो किया है, उसकी सजा उसे मिलनी ही चाहिए। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें