फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांच कारखाने के सुपरवाइजर की सड़क हादसे में मौत

Tue, 30 Jul 2024 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कारखाने से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी।थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नगला भवानी निवासी सुभाष (30) मक्खनपुर स्थित सीताराम कारखाने में सुपरवाइजर का काम करते थे। परिजन ने बताया कि वह सोमवार रात कारखाने से काम करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। तभी थाना मक्खनपुर क्षेत्र के ही नवादा के पास तेज रफ्तार आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक माता-पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह कारखाने से घर वापस लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के दो बच्चे हैं और उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें