फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटी पर था भूत का साया': मां-बाप ने कोर्ट में कही ये बात, दहेज हत्या के केस में पति, ससुर और सास बरी

Wed, 11 Nov 2026 04:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पिता ने कहा कि बेटी पर भूत-प्रेत का साया था। इससे वह अजीबोगरीब हरकतें करती थीं। मानसिक रूप से ठीक नहीं रहती थी। इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में दर्ज दहेज हत्या के मामले में कोर्ट में मृतका के भाई और पिता मुकर गए। कहा कि बेटी पर भूत-प्रेत का साया था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की थी। गांव वालों के कहने पर तहरीर पर दस्तखत कर दिए थे। कोर्ट ने गवाही, साक्ष्यों के अभाव में आरोपी पति, सास और ससुर को बरी कर दिया।
विज्ञापन


घटना 15 अगस्त 2025 की है। दिनेश कुमार ने थाना सिरसागंज में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके मुताबिक उन्होंने 20 वर्षीय बेटी सपना की शादी 17 मई 2025 को सिरसागंज के दरिगापुर (भारौल) निवासी विपिन कुमार के साथ की थी। इनका आरोप था कि शादी के बाद से पति विपिन, ससुर हरनाम सिंह और सास मुन्नी देवी की ओर से दहेज में 2 लाख रुपये मांगे जा रहे थे। मांग पूरी न होने पर 14 अगस्त 2025 की रात ससुरालीजन ने हत्या कर दी। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट में ट्रायल के दौरान पिता दिनेश कुमार, मां मीरा देवी और भाई शिवम यादव व रविकांत ने सारे आरोप खारिज कर दिए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने कहा कि ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति ने कभी भी दहेज में दो लाख रुपये की मांग नहीं की। न ही प्रताड़ित किया। बेटी पर भूत-प्रेत का साया था। इससे वह अजीबोगरीब हरकतें करती थीं। मानसिक रूप से ठीक नहीं रहती थी। इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने आत्महत्या की थी।

डॉक्टर से नहीं भगत से कराया था इलाज
मां मीरा देवी ने अदालत में माना कि उन्होंने बेटी का इलाज डॉक्टर से नहीं बल्कि झाड़-फूंक करने वाले भगत से कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गले पर फंदे का निशान पाया गया था। मौत का कारण फांसी से दम घुटना सामने आया था। सबूतों और बयानों के अभाव में कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें