फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के कर्मचारी को हिरासत में लेने पर हंगामा, नारेबाजी

विज्ञापन
साथी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का विरोध के दौरान नारेवाजी करते कृषि विभाग के कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उपनिदेशक कृषि कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को थाना फरिहा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने पर साथी कर्मचारी आक्रोशित हो गए। कर्मचारियों ने विभाग में कामकाज बंद कर नारेबाजी की। एसएसपी के आश्वासन के बाद कर्मचारी बमुश्किल माने।
विज्ञापन

फरिहा के गांव खुशकपुरा से लापता एक युवक के मामले में थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने नौ फरवरी को वरिष्ठ सहायक संजय सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था, लेकिन तब से उसे छोड़ा नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस ने उन्हेें हिरासत में लेने से संबंधी कोई जानकारी परिजनों और विभाग को नहीं दी। पूछताछ के नाम पर उनके साथ मारपीट भी की।
उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीरियल सर्विसेज एसोसिएशन से संबद्ध कर्मचारियों ने बुधवार को उपनिदेशक कृषि व अन्य विभागों में कामकाज बंद कर दिया और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कर्मचारी डीएम, सीडीओ और एसएसपी से भी मिले। एसएसपी व प्रशासनिक अधिकारियों ने वरिष्ठ सहायक को जल्द छोड़ने के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार के अनुसार साथी कर्मचारी की बिना शर्त रिहाई न होने पर बेमियादी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान अभिनेंद्र कुमार, संजय, संदीप दीक्षित, होरीलाल, निर्मला कुमारी, हरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, सुशील, शफीउद्दीन गिरीश, स्नेहलता व प्रीती जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें