फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुर्गानगर, हनुमान रोड पर निगम के जाल में फंसे 55 बंदर

Sun, 13 Jul 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को वार्ड संख्या 49 से जुड़े दुर्गानगर,हनुमान रोड आदि इलाकों में बंदरों को पकड़ने को अभियान चला। अभियान के दौरान क्षेत्र में 55 बंदरों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

जन शिकायतों के आधार पर शहर के विभिन्न वार्डों में उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा बंदरों को पकड़ने को जिला मथुरा से टीम बुलाई है। रविवार को मदारियों वार्ड 49 क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर,हनुमान रोड़ पर जाल बिछाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद 55 बंदरों को पकड़ा गया। अभियान की निगरानी को सहायक नगर आयुक्त रामनयन एवं एसएफआई शैलेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। सहायक आयुक्त रामनयन के मुताबिक शहर में बंदर पकड़ने को अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही आवारा कुत्तों को भी पकड़ा जाएगा। वहीं रविवार को पकड़ गए बंदरों को सोफीपुर क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें