सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोक बमुश्किल बाहर निकालकर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। बुधवार को कार सवार एक ही परिवार के लोग महाकुंभ में गंगा स्नान करने के बाद दिल्ली जा रहे थे। कार को माधव (23) निवासी गांव बडसू थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फर नगर चला रहा था।
कार में एक ही परिवार के कुणाल (35) उसकी पत्नी रूपा देवी (40), रंजीत (45), उसकी पत्नी रीता देवी (40), बेटी प्रेमलता (20) निवासी आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, हाल निवासी गांव खानपुर थाना बारसोलीगंज जिला नवादा बिहार सवार थे।
कार सवार सुबह जब थाना नसीरपुर क्षेत्र के किमी संख्या 52.600 के करीब सुबह करीब चार बजे पहुंचे। अचानक कार चला रहे माधव को झपकी आ गई। कार एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक में तेजगति से जा घुसी। इस घटना में कार सवार दोनों भाई कुणाल, रंजीत तथा रंजीत की बेटी प्रेमलता की मौके पर ही मौत हो गई।
कार चालक माधव, रूपा देवी एवं रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसने घायलों को उपचार के लिए एवं शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।