फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भामाशाह जयंती पर प्रमुख व्यापारियों का सम्मान

Sun, 29 Jun 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
व्यापारी भामाशाह की जयंती पर प्रस्तुति देने वाले बच्चोंको सम्मानित करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दानवीर भामाशाह की जयंती शनिवार को विकास भवन सभागार में नगर विधायक मनीष असीजा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर जीएसटी देने वाले व्यापारियों को शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि व्यापारियों ने हमेशा आगे बढ़कर देश और समाज सेवा की है। देश में चले स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जमुनालाल बजाज,घनश्याम दास बिरला,जमशेदजी टाटा के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता है। मेयर कामिनी राठौर ने दानवीर भामाशाह को याद करते हुए नमन लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील पैगोरिया ने कहा व्यापारियों ने सदैव राष्ट्र प्रेम की भावना से प्रेरित होकर कार्य किया है,हम सब इस बात के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।
बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य और संस्कृति दल के द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सर्वाधिक जीएसटी देने वालों में शामिल टाइगर संस ग्लास इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड शिकोहाबाद, राम चौधरी शिकोहाबाद, पीके झिंदल, दिनेशचंद्र जैन कैंसर स्मृति सेवा के संस्थापक राहुल सिटीजन, एसए ब्लड डोनेशन के अमित गुप्ता को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के रामनरेश कटारा, एडीएम न्यायिक संगीता गौतम,एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें