फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा, नहीं उतरी अभी त्योहार की सुस्ती

विज्ञापन
विकास भवन स्थित बंद पडा अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के दो दिन बाद भी अधिकारियों व कर्मचारियों का त्यौहार का खुमार नहीं उतरा। इसी के चलते विकास भवन के अधिकांश कार्यालयों में बृहस्पतिवार को सन्नाटा रहा। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक अधिकांश दफ्तर बंद रहे।
विज्ञापन

सुबह लगभग 11:10 बजे से लेकर 11:30 के बीच सहायक अधिकारी मत्स्य, एक्सईएन आरईडी, पीओ डूडा, जिला कृषि रक्षाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला पशु चिकित्साधिकारी के कक्ष सूने दिखाई दिए।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी अरविंद चंद जैन अपने कार्यालय में जरूरी पत्रावली के संबंध में विभागीय कर्मचारियों से मंत्रणा करते दिखाई दिए। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन मंडलायुक्त की ओर से आयोजित मासिक बैठक में प्रतिभाग करने आगरा गईं थीं। लेकिन जिला युवा एवं विकास दल अधिकारी विकास यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की कार्यालय में अनुपस्थिति थे।
विज्ञापन

होली की सुस्ती कर्मचारियों पर भी हावी दिखी। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में सभी पटल खाली थे। लघु सिंचाई, जिला पशु चिकित्साधिकारी, यूपी नेडा एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में भी सन्नाटे जैसी स्थिति देखने को मिली।
कामकाज रहा प्रभावित
होली पर्व को लेकर गत शनिवार से ही सरकारी महकमों में छुट्टी चल रहीं थी। शनिवार से लेकर बुधवार तक पांच दिन तक लगातार बंदी के बाद बृहस्पतिवार को कार्यालय खुले। ऐसे में विभिन्न कामकाज के सिलसिले में लोग विकास भवन पहुंचे। लेकिन कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें