फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बुधवार देर रात एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। चिकित्सा स्टाफ के साथ अभद्रता की, वीडियो बनाते हुए डॉक्टरों से हाथापाई करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज निवासी चनौरा अपने किसी रिश्तेदार का हालचाल लेने ट्रामा सेंटर आया था। वहां पहुंचते ही उसने शराब के नशे में आपातकालीन विभाग के स्टाफ से कहासुनी की थी। उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।