फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा... मौके पर दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

Mon, 16 Sep 2024 06:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना रजावली क्षेत्र में बाइक से ड्यूटी पर जा रहे अवागढ़ के युवक को रास्ते में ही तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जनपद एटा के थाना अवागढ़ के गांव धारू निवासी विकास (20) ड्यूटी करने के लिए बाइक द्वारा रजावली क्षेत्र में आता था। सोमवार को भी वह काम पर जा रहा था। तभी रजावली क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के पास उसने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया। इसी दौरान टूंडला की ओर से आर डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने के बाद चालक मौके से भाग गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर थाना रजावली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि डंपर को थाने भेज दिया। 
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई आकाश ने बताया कि उसका छोटा भाई विकास मेहनत मजदूरी करता था। नित्य की भांति सोमवार सुबह वह मजदूरी करने को बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें