फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी में कांच उद्योग पर सुनवाई आज

Fri, 16 Sep 2016 01:05 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल
विज्ञापन
एनजीटी में कांच उद्योग पर सुनवाई आज  
विज्ञापन

नई दिल्ली की सेफ संस्था द्वारा दायर की गई है याचिका, प्रमुख उद्यमी रखेंगे अपना पक्ष  

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में शुक्रवार को सुहागनगरी के कांच उद्योग को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। शहर के प्रमुख उद्यमी एनजीटी में बढ़ते प्रदूषण, क्षमता विस्तार सहित अन्य बिंदुओं पर अपना पक्ष रखने की तैयारी करते रहे।
ज्ञात रहे नई दिल्ली की सेफ संस्था द्वारा कांच उद्योग में बढ़ते प्रदूषण, क्षमता विस्तार, अफसरों द्वारा कांच इकाइयों को मानकों के खिलाफ भी संचालन की अनुमति देने सहित कुल 143 इकाइयों के मामले में एनजीटी में याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर एनजीटी ने उद्योग विभाग से कोल कैपेसिटी का डाटा तलब किया था। एनजीटी के निर्देश पर उद्योग विभाग ने कोल कैपेसिटी डाटा के साथ नीरी द्वारा जांच रिपोर्ट भी दाखिल की। विपक्ष के वकील ने नीरी की रिपोर्ट पर भी आपत्ति उठाई थी। कांच उद्योग के मामले में एनजीटी में लंबे समय से सुनवाई चल रही है, परंतु अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। एनजीटी में होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाई के मद्देनजर उद्यमी व अधिवक्ता अपनी तैयारी में लगे रहे, जिससे एनजीटी में अपना मजबूती से पक्ष रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि बाहरी संगठनों द्वारा कांच उद्योग के खिलाफ साजिश रची जा रही है। कांच उद्योग को लेकर जगह-जगह शिकायतें कर रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें