फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्वास्थकर्मियों को लगेगी वैक्सीन की बूस्टर डोज, बच्चों की वैक्सीन का करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज से प्रतिरक्षित करने की विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। खास कर जनवरी से मार्च माह के बीच टीके की प्रथम डोज लेने वालों को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान बूस्टर डोज लग जाएगा तो इम्युनिटी और बढ़ जाएगी और यही हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर तीसरी लहर में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे। बच्चों के टीका लगवाने के लिए फिलहाल जनपदवासियों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में दस जनवरी से बूस्टर डोज लगने की शुरुआत हो जाएगी। जिले में आठ हजार 491 फ्रंटलाइन वर्कर और छह हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी हैं। हेल्थ वर्कर है, जिन्हें प्रतिरक्षित किया जाना है। इसमें सरकारी अस्पताल के अलावा निजी चिकित्सालय के कर्मचारी भी हैं। इस अभियान के साथ-साथ मार्च माह में टीका लगवाने वाले बुजुर्गों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। मार्च माह में टीका लगवाने वाले बुजुर्गों को भी टीकाकरण की बूस्टर डोज दी जाएगी।
उन स्वास्थ्यकर्मियों को बूस्टर डोज लगवाई जाएगी, जिन्हें पहली डोज लगे हुए दूसरी डोज लगे नौ माह हो चुके हैं। वहीं, 60 साल से अधिक बुजुर्ग भी बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। यह स्वैच्छिक डोज रहेगी।
विज्ञापन

- डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
जिले में नहीं है टीके की कमी
जिले में कोरोना से निपटने के लिए टीके की कोई कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में एक लाख डोज वैक्सीन पहले से मौजूद है। और वैक्सीन आने के लिए स्लॉट आवंटित हो चुका है।
किशोरों के लिए नहीं मिली शासन से गाइड-लाइन
15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण के लिए अभिभावक बेसव्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर शासन से फिरोजाबाद जिले के लिए अभी तक कोई गाइड लाइन जारी नहीं हुई है। फिर भी विभाग ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से इस बारे में कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। जैसे ही आदेश आएगा उसका त्वरित अनुपालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें