फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य रैकिंग : प्रदेश में जिला चौथे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य रैकिंग : प्रदेश में जिला चौथे स्थान पर
विज्ञापन

दिसंबर में 31वां और जनवरी में मिला था 12वां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से प्रदेश की जारी रैंकिंग में जिला चौथे स्थान पर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने विभिन्न बिंदुओं के आधार पर फरवरी की जारी की गई रैकिंग में जनपद ने चौथा स्थान हासिल किया है। दिसंबर की रैंकिंग में 31वां व जनवरी की रैंकिंग में 12वें स्थान पर था। मंडल में जनपद प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन

शासन की ओर से हर माह यूपी के 75 जनपदों के स्वास्थ्य विभाग की रैकिंग जारी होती है। इसमें संस्थागत प्रसव, ओपीडी, परिवार नियोजन, आशा भुगतान, नवजात देखभाल सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर रैकिंग की जाती है। दिसंबर में जिला 31वें और जनवरी में 12वें स्थान पर था। स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस किया गया तो रैंकिंग में सुधार हुआ है। जनपद ने पूरे प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है। मंडल में फिरोजाबाद ने पहला स्थान स्थान पाया है। मंडल में दूसरे स्थान पर आगरा, तीसरे स्थान पर मथुरा और चौथे स्थान पर मैनपुरी जनपद है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन के लिए आशाओं और एएनएम की अहम भूमिका है। आशा कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित कर चिकित्सा इकाइयों तक लाती है। हमारा जनपद पहले नंबर पर रहे, इसके साथ मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

इन बिंदुओं को रैकिंग में किया जाता है शामिल
- गर्भवती पंजीकरण
- गृह आधारित नवजात देखभाल
- गर्भवती जांच
- टीबी नोटिफिकेशन समेत 15 संकेतक
- आशा भुगतान
- परिवार नियोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें