फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने दूध-नमकीन के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को दूध, मावा और नमकीन के नमूने संकलित किए। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को कुंजपुरा रोड, सिरसागंज में स्थित वतन कुमार जैन के नमकीन (स्नैक्स) विनिर्माण केंद्र मैसर्स बिट्टू एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर विभिन्न प्रकार के नमकीन, स्नैक्स को विक्रय के लिए भंडारित पाया गया। यहां टीम ने एक नमूना कॉर्नस्टिक, एक नमूना अपमिश्रक (रंग), एक नमूना स्नैक्स का नमूना संकलित किया। लगभग 61 किग्रा कॉर्नस्टिक (6150 रुपये) तथा 39 किग्रा स्नैक्स (3900 रुपये) को मौके पर सीज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं टीम ने नगला चूरा से दुग्ध विक्रेता (दूधिया) राकेश पुत्र करन सिंह के दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। बगीची पैमेश्वर गेट से दुग्ध विक्रेता अर्जुन पुत्र नेत्रपाल के यहां दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। दूधिया राजकुमार से भी एक नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। सोफीपुर रोड, रामनगर फिरोजाबाद से मावा विक्रेता रामलखन पुत्र भगवान सिंह से मावा का नमूना जांच के लिए भेजा गया। सोफीपुर रोड से खोआ विक्रेता जयसिराम, राजकिशोर, निरात्तम सिंह, रामजीलाल से मावा का नमूना लिया। कार्रवाई जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें