फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिना स्टाफ चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील, तीन पैथोलॉजी को थमाई नोटिस

Sun, 16 Jul 2023 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में अस्पताल बिना स्टाफ के चल रहा था। छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे सील कर दिया। साथ ही तीन पैथोलॉजी को नोटिस थमा दी है। 
विज्ञापन
Firozabad News; अस्पताल सील (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई करने दौड़ी। टीम ने एक अवैध अस्पताल को सील कर दिया। जबकि तीन पैथोलॉजी पर चिकित्सक न मिलने के कारण उन्हें नोटिस जारी कर जबाव मांगा है। कार्रवाई की खबर से अवैध अस्पताल और क्लीनिक बंद हो गए।

विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार और डॉ. बीडी अग्रवाल के नेतृत्व में फिरोजाबाद सिटी हॉस्पिटल, आसफाबाद पर निरीक्षण किया। यह हॉस्पिटल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पंजीकृत है। हॉस्पिटल में पंजीकृत चिकित्सक मौके पर उपस्थित पाए गए। हॉस्पिटल संचालक को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में पंजीकृत चिकित्सक का पूरा पता एवं मोबाइल नम्बर तथा उनकी योग्यता सम्बन्धित अभिलेख की छाया प्रति चिकित्सालयों में उपलब्ध रहे। साथ ही चिकित्सक एवं पैरामैडिकल स्टाफ का नाम व मोबाइल नंबर व रजिस्ट्रेशन संख्या डिस्प्ले पर अंकित किया जाए।

यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख
विज्ञापन


टीम राधिका हॉस्पिटल, रसूलपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। यह हॉस्पिटल वर्ष 2023-2024 के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत नहीं था। न ही इस हॉस्पिटल का नवीनीकरण कराया गया था। हॉस्पिटल में कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं मिला। एक मरीज जोया निवासी भौंडेला को ड्रिप लग रही थी। परंतु, कोई भी हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद नहीं था। मरीज जोया को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करा दिया गया। टीम ने राधिका हॉस्पिटल को मौके पर ही सील कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भीषण लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान काट दी महिला की आंत, गर्भाशय पर भी हुए खत; परिजन के सामने तोड़ दिया दम

टीम ने यूनिक पैथलॉजी नगला बरी, कुमार पैथलॉजी नगर निगम मार्केट, पैथकेयर पैथलॉजी नगर निगम मार्केट का निरीक्षण किया। इन पैथलॉजी का सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण तो था। परंतु मौके पर चिकित्सक उपस्थित नहीं मिले। पैथलॉजी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें