फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज स्थित 200 शैया विंग में 17 सितंबर को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने शिविर स्थल का जायज़ा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, मरीजों की बैठने की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, पंजीकरण प्रक्रिया और चिकित्सा टीमों की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सीडीओ ने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं समयबद्ध व व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के समय सीएमओ डा. रामबदन राम, सीएमएस डा. नवीन जैन मौजूद रहे। संवाद