टूंडला। हाथरस की बिटिया की मौत पर लोगों ने बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। हिंदू जागरण मंच की आर्य समाज मंदिर के जिला महामंत्री सुरेन्द्र बघेल ने कहा कि हाथरस कांड की जितनी निंदा की जाए कम है। हम लोग बिटिया के परिजनों के साथ हैं।
जिला उपाध्यक्ष अतुल सोलंकी ने कहा कि हाथरस की घटना के लिए वहां के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार हैं। उन्होंने सरकार तक सही सूचना नहीं पहुंचाई। इस दौरान सुशील पौनिया, शैलेन्द्र वाल्मीकि, दिलीप गौड़, निशांत गुप्ता, रवि चौहान, दीपक ठाकुर, मोहित कौशिक, पवन बघेल, अश्वनी कुमार आदि ने एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया है।
वहीं, स्वायत्त सहकारी संगठन के पदाधिकारियों और सदस्य कर्मचारियों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार और एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस दौरान संजय मेवाती, रोनक मेवाती ,अनुराग मेवाती, सूरज मेवाती, अजय राज दिक्षित, सोनू वाल्मीकि शेखर कुमार चौहान, सुजीत भारतीय, राजकुमार वाल्मीकि, गौरव, मुकेश कुमार, दिलशा राम, प्रमोद कुमार, सूरज कुमार, गोलू चौहान, सुमित पाथरे, आकाश चौहान आदि मौजूद रहे।