फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के गोली मारी ,हालत गंभीर, आगरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना सिरसागंज के गांव गढी पैगू में खेत की ओर गोबर डालने गए युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल को सीएचसी सिरसागंज पर ले गए। हालत गंभीर होने के कारण सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। यहां से उसे एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया। घटना पुरानी रंजिश को लेकर बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज के गांव गढ़ी पैगू निवासी कपिल (30) पुत्र उमेश चंद्र बृहस्पतिवार को सुबह घर से खेत की ओर गोबर डालने के लिए गया था। घायल के भाई दीपक ने बताया कि कपिल वह गोबर डालकर लौट रहा था इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेरकर गोली मार दी। गोली लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
घटना की सूचना मिलने पर दीपक के साथ अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी सिरसागंज पर लाए। हालत गंभीर होने पर सरकारी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन चिकित्सकों ने घायल कपिल की हालत गंभीर होने के कारण यहां से आगरा रेफर कर दिया। दीपक का कहना है कि उसका गांव के कुछ लोगों से तीन दिन पूर्व विवाद हो गया था।
विज्ञापन

घटना के बाद विपक्षियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी थी। उनसे पहले भी रंजिश चली आ रही है। सीओ सिरसागंज इद्रुं प्रभा सिंह ने कहा कि गढ़ी पैगू में युवक कपिल गोली लगने से घायल हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें