फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद होने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
सदर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बंद होने पर लगी महिलाओं की भीड़ को समझाती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसे निकालने गए उपभोक्ता सुबह दस बजे तक बैंकों के बाहर लाइन में लगे रहे। दस बजे के बाद भी बैंक न खुलने पर बैंक के बाहर खड़े उपभोक्ता भड़क गए और हंगामा काटने लगे। मामला बढ़ता देख पूर्व सेंट्रल चौराहा पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वह पिछले 15 दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं। एक तो लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिल रहा। ऐसे में बैंक में जमा पैसा भी नहीं निकाल पा रहे। घर पर राशन सामग्री भी नहीं है। खाने तक की दिक्कत हो रही है। सब्जी तक नहीं ले पा रहे हैं, लेकिन बैंक अधिकारियों द्वारा बैंक के बाहर न तो कोई नोटिस चस्पा किया है और न ही कोई जानकारी दी जा रही है। जिसके चलते पिछले कई दिनों से लौटने को बाध्य होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें