फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए श्रमिकों ने भरी हुंकार

Fri, 26 May 2017 11:49 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
हक के लिए श्रमिकों ने भरी हुंकार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कांच उद्योग में अनियमितताएं, श्रमिकों की समस्याओं को लेकर हिंद विकास पार्टी श्रमिक संगठन द्वारा शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें श्रमिक और संगठन के लोगों ने हक के लिए हुंकार भरी।
विज्ञापन

अध्यक्ष गुलाम सिंह ने कहा कि कांच उद्योग में अनियमितता व्याप्त है। इसके कारण श्रमिकों को उनका वाजिब हक नहीं मिल पा रहा। कारखानों में आठ घंटे से अधिक कार्य कराया जा रहा है। श्निर्धारित मजदूरी भी नहीं दी जा रही। कारखानों में कार्य के लिए बाहरी मंडी से श्रमिक बुलाए जाते हैं। श्रमिकों के फार्म नंबर 12 पर हाजिरी नहीं हो रही हैं। राजकुमार क्रांति ने कहा है कि श्रमिकों को फैक्ट्री के नाम से परिचय पत्र दिए जाएं। बिना परिचय पत्र के कार्य करते पकड़े जाने पर कारखाना मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कारखानों की उत्पादन क्षमता को देखते हुए केरोसिन का कोटा दिया जाए। 14 जुड़ाई श्रमिकों को 4768 रुपये प्रति सैकड़ा तोड़ा की दर से न्यूनतम मजदूरी दी जाए। धरने में कबीर दास, रामसिंह, अमोल दास, राजकुमार, प्रभुदयाल, अखलेश, हाकिम सिंह, रामनरेश, सुरेंद्र, बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें