फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी चौराहा के समीप बन रहे थे तमंचा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ी चौराहा के समीप जंगल में तमंचे बनाने का अड्डा चलाने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6 बने और एक अध बना तमंचा बरामद किए गया है।
विज्ञापन

एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष नसीरपुर गगन गौड़ पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गांव हरिया निवासी ध्रुव गढ़ी चौराहा के समीप जंगल में तमंचा बनाने का काम कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर ध्रुव निवासी हरिया थाना नसीरपुर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नसीरपुर गगन गौड़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से छह तमंचे बने हुए, एक तमंचा अध बना और कारतूसों के साथ तमंचा बनाने के औजार भी बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। वहीं नारखी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गैंगस्टर के आरोपी शशि निवासी बड़ागांव थाना नारखी को गिरफ्तार किया। जबकि चेकिंग के दौरान त्रिलोकपुर निवासी गुलफान को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें