फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज पर स्कूलों में छाई हरियाली

Fri, 05 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
तीज पर स्कूलों में छाई हरियाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीज पर स्कूलों में छाई हरियाली
विज्ञापन

स्कूलों में हुई मेंहदी प्रतियोगिताएं, लगाए गए पौधे
डिवाइन कावेंट स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल द्वारा भारत माता पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। शिक्षकों के साथ बच्चों ने भी पौधे रौंपे। प्रबंधिका नीतिका उपाध्याय ने बच्चों और शहर की जनता को पौधों का महत्व बताया।
इधर, पंडित मुरारीलाल इंटर कॉलेज में हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान अंजली, द्वितीय स्थान रेनू कुमारी और तृतीय स्थान दीप्ती दुबे ने प्राप्त किया। अध्यक्षता मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गर्ग और संचालन अमिता दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम देवी इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोल्डी यादव ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय एवं नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिवानी कश्यप, नेहा, शिवानी सिंह, वंदना आदि लोग मौजूद रहीं। गोपीश्याम इंटर कॉलेज में भी तीज के मौके पर पौधरोपण किया गया। उप प्रबंधक सोमेंद्र दीक्षित ने पौधे लगाकर छात्र-छात्राओं को उनका महत्व बताया।  हरियाली तीज पर ब्रजराज सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग में रिया जैन प्रथम रही। अश़िका और भावना द्वितीय एवं तनु शर्मा तीसरे स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में प्रशंसा पलिया, प्राची सिंह प्रथम, स्मृति सक्सेना, शिल्पी मथुरिया द्वितीय एवं खुशी यादव, छाया चौहान, नम्रता परमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या साधना सिंह एवं डायरेक्टर अनुपमा शर्मा ने छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा की। सेंट एसडी मेमोरियल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक आशीष शर्मा, निर्देश राजीव सर, प्रधानाचार्या नीतू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें