फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और एलडीएम ने खंगाले अभिलेख

Fri, 05 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
एसडीएम और एलडीएम ने खंगाले अभिलेख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पाढ़म में मनरेगा की धनराशि के गबन में नया पेंच फंसता जा रहा है। मनरेगा मजदूरों की शिकायत पर एलडीएम एवं एसडीएम महेंद्र कुमार ने पाढ़म की बैंक ऑफ  इंडिया शाखा के अभिलेखों को चेक किया। कर्मचारियों को पूरा डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तहसील के गांव बहलोलपुर के प्रमोद कुमार, रेखा देवी, सुमित, सत्यवीर सिंह, आदि मजदूरों ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी कि कुछ लोगों की मिलीभगत से बैंक ऑफ  इंडिया की शाखा पाढ़म में उनके नाम से फर्जी खाते संचालित किए जा रहे हैं। इन लोगों ने एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
एसडीएम ने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ बैंक मैनेजर को कार्रवाई के पत्र लिखा। शुक्रवार को लीड बैंक मैनेजर सुरेंद्र कुमार एवं एसडीएम बैंक पहुंचे। अधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों से मनरेगा के तहत चल रहे खातों की जानकारी ली। वहीं कई खातों का संचालन फर्जी मिला। संदिग्ध खातों का डोर-टू-डोर सर्वे कर उनका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या है मामला
जसराना (ब्यूरो)। पाढ़म की बैंक ऑफ  इंडिया शाखा में मनरेगा मजदूरों ने अपनी मजदूरी पाने के लिए खाते खोले थे। अधिकारियों की मिलीभगत से बैंक प्रबंधन ने उन्हीं अभिलेखों के आधार पर फर्जी एकाउंट किसी और के हस्ताक्षरों से खोल दिया। ग्रामीणों ने बैंक से उनके कागज निकलवाए तो सही खातों पर फोटो लगे हैं जबकि फर्जी पर किसी का फोटो नहीं है। आखिर बिना फोटो के किसी का खाता कैसे खोला गया।

जांच की जा रही है
जसराना (ब्यूरो)। एसडीएम ने कहा कि बैंक जाकर बैंक कर्मचारियों को डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं ब्लाक प्रशासन की संलिप्तता को देखते हुए बीडीओ, सचिव एवं प्रधान को जांच के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें