फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की निकली भव्य शोभायात्रा

Sat, 05 Oct 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर में शुक्रवार को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दो दर्जन झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रसूलपुर स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के पास समापन हुआ। इस मौके पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।शुक्रवार दोपहर एक बजे करीब शोभायात्रा का शुभारंभ करबला चौराहा स्थित राठौर धर्मशाला के पास नगर विधायक मनीष असीजा एवं मेयर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर एवं मुख्य डोले की आरती उतारकर किया। राठौर सभा के जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर ने अपनी टीम के साथ अतिथियों का स्वागत किया। झंडी मिलने के साथ शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े एवं ऊंट चलना प्रारंभ हो गए। इसके बाद भगवान गणेश की मुख्य झांकी थी। इसके बाद राधाकृष्ण की झांकी, शिव पार्वती की झांकी थी।
विज्ञापन

इसके साथ तांडव नृत्य करते भगवान शिव, खाटू श्याम, हनुमान जी की झांकी के साथ मां दुर्गा की झांकी थी। भगवान राम के अयोध्या स्थित मंदिर की भव्य झांकी शामिल थी। मुख्य डोले से पूर्व फूलों से सजे रथ पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा रखी हुई थी। शोभायात्रा स्टेशन रोड से होकर विवेकानंद चौराहा, छिंगामल का बाग पर पहुंची। यहां व्यापार मंडल के नेता नरेंद्र शर्मा, मुकुल शुक्ला के साथ उनकी टीम ने स्वागत किया। संत तिराहे, सिनेमा चौराहे, सदर बाजार से घंटाघर, छोटा चौराहे, इमामबाड़ा चौराहे, नाले की पुलिया, नालबंद का चौराहे होते हुए रसूलपुर स्थित राष्ट्रवीर दुर्गा दास राठौर की प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त हुई।
समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महामंत्री विष्णु राठौर, रंजीत सिंह राठौर, करन राठौर, अजय राठौर, जयप्रकाश राठौर, नवीन राठौर, सुनील राठौर, हरीशंकर राठौर, गगनदीप राठौर, नरेंद्र राठौर, मीडिया प्रभारी कौशल राठौर, शिव दयाल राठौर, सुभाष राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें