फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीएपी को लेकर धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 05 Oct 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में डीएपी की रैक आने के साथ शुक्रवार को साधन सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ लगी दिखाई दी। आलू तथा सरसों की फसल बुवाई को किसान भटकने को मजबूर हैं। जिले की अधिकांश समितियों पर डीएपी पहुंची, लेकिन पासवर्ड नहीं होने के कारण डीएपी लेने पहुंचे किसानों को बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ा। हाथवंत समिति पर किसानों के बीच धक्का-मुक्की के हालात बन गए। ऐसे में पुलिस बुलानी पड़ी। शुक्रवार को हाथवंत नंदपुर साधन सहकारी समिति पर किसानों की कतार लगी दिखाई दी। किसान कहीं डीएपी से वंचित नहीं रह जाएं इसके कारण जद्दोजहद करते दिखाई दिए। किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई। किसानों की भीड़ बढ़ने के साथ सचिव को पुलिस को बुलाने को मजबूर होना पड़ा। खैरगढ़ समिति पर डीएपी का वितरण नहीं किया गया। आंकिक सद्दाम हुसैन ने कहा कि शनिवार को वितरण खैरगढ़ पर किया जाएगा। जाफराबाद समिति पर किसानों की भीड़ डीएपी लेने को उमड़ पड़ी। समिति के सचिव अखिलेश कुमार ने बताया तीन सौ बोरी डीएपी आई है, लेकिन मांग अधिक होने के कारण आपा-धापी का आलम रहा।
विज्ञापन

इधर नारखी साधन सहकारी समिति पर आठ सौ बोरी डीएपी पहुंची है। शुक्रवार को डीएपी लेने किसान तो पहुंचे, लेकिन पासवर्ड नहीं आने के कारण किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। सचिव अंजली यादव ने बताया कि पासवर्ड आ जाने पर सोमवार को डीएपी का वितरण किया जाएगा। वहीं गांगनी साधन सहकारी समिति पर पांच सौ बोरी डीएपी की पहुंची थी। यहां सचिव मुन्नालाल किसानों को डीएपी का वितरण कर रहे थे पांच बीघा वाले किसान को तीन बोरी डीएपी दी जा रही थी। डीएपी के साथ पोटाश, एनपीके दी जा रही है। यहां किसान अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
बिल्टीगढ़ पर तैनात सचिव सुदेश कुमार ने कहा कि बायोमीट्रिक मशीन खराब होने के कारण डीएपी का वितरण नहीं हो सका। वहीं मटसेना समिति पर इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। सोफीपुर समिति पर तैनात सचिव के निलंबित हो जाने के कारण यहां किसानों को डीएपी के लिए इंतजार करना होगा। किसानों के अनुसार जलोपुरा समिति पर भी डीएपी कम पहुंचने के कारण किसानों को काफी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें