फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी भुगतान के आरोपी प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्राम विकास को दी गई धनराशि के दुरुपयोग व फर्जी तरीके से भुगतान करने पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसर डीपीआरओ ने एक प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। वहीं, पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

मामला विकास खंड फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत आनंदीपुर करकौली से जुड़ा है। ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए गत वित्तीय वर्ष में लाखों की धनराशि दी गई। ग्रामीणों ने सरकारी पैसे के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार व पंचायत सचिव संतोष कुमार द्वारा लगभग 498606 रुपये के दुरुपयोग की बात सामने आई।
प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से खर्च की गई धनराशि के बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन दोनों ने कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। वहीं पंचायत सचिव के विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें