फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी की कापी लिखते पकड़ा कक्ष निरीक्षक, गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में नकल को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगाने के बाद भी नकल पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा। बुधवार को वित्तविहीन कालेजों में तो नकल माफियाओं ने पूरी हदें पार कर दी हैं। एक परीक्षा केंद्र पर तो शिक्षक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका पर लिखता दिखा। वहीं, दूसरे केंद्र पर अर्थशास्त्र का पेपर हल करा रहे शिक्षक डीआईओएस को देखकर भाग निकला। तीन नकलचियों को भी पकड़ा है। शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा उन्हें गिरफ्तार करा दिया है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश वित्तविहीन विद्यालयों में खुलेआम नकल कराने का ठेका लिया गया है। बलवंत सिंह इंटर कालेज जमालपुर, में शिक्षक जीशान अली परीक्षार्थी की कापियां लिखते मिला। डीआईओएस रविंद्र सिंह की टीम पैदल-पैदल कालेज में गई तो जीशान अली को कॉपी लिखते हुए पकड़ लिया। मौके पर पुलिस बुलाकर मुकदमा दर्ज करा गिरफ्तार करा दिया गया। एसजीआर इंटर कालेज इंद्रगण में गेट बंद करके नकल कराई जा रही थी। अर्थशास्त्र शिक्षक आशीष कुमार क्लास रूम में नकल करा रहा था। डीआईओएस को देखकर शिक्षक ने कालेज से दौड़ लगा दी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस ने शाम की पाली में स्वामी सर्वानंद इंटर कालेज नगला पैज में दो नकलची पकडे़। जबकि शाम की पाली में एक नकलची को पकड़ा। दूसरे सचल दल में शामिल रामपाल यादव ने दूसरी पाली में एसडीआर इंटर कॉलेज झाल गोपालपुर में निरीक्षण किया। उत्तर पुस्तिकाएं बट रही थी, परीक्षार्थियों की चेकिंग के दौरान सचल दल ने चार के पास से मॉडल पेपर पकडे़। कक्ष निरीक्षकों को फटकार लगाई। जब केंद्र व्यवस्थापक से कक्ष निरीक्षकों का रिकार्ड मांगा, तो देने से मना कर दिया। एसडीएफ उमा विद्यालय एबरनपुर में सभी परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र में निशान लगे मिले। एका गंगा देवी बर्फ सिंह इंटर कालेज के सभी परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्र के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर निशान लगे मिले। बच्चे कापियां छोड़कर बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करते मिले।
बाक्स
पेपर निकला कम, सचल को गड़बडी का संशय
डायट प्राचार्य का सचल दल जब लालपुर रोड़ स्थित फौरन सिंह शांति देवी इंटर कालेज में पहुंचे। भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। 57 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन पैकेट में से पेपर 56 ही निकले। केंद्र व्यवस्थापक ने कम पेपर आने की बात कही है। हालांकि डीआईओएस दफ्तर को कोई सूचना नहीं दी थी। सचल दल प्रभारी ने गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें