फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक घंटे की बारिश में डूबे सरकारी दफ्तर और बाजार

Wed, 05 Aug 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बारिश के पानी में मारूति वैन के पीछे लटककर तैराकी करता बच्चा। स्रोत संवाद - फोटो : बारिश के पानी में मारूति वैन के पीछे लटककर तैराकी करता बच्चा। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर को बारिश के मौसम में जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाए गए नाले और लगाए गए पंपसेट पहली ही तेज बारिश की भेंट चढ़ गए। मंगलवार दोपहर एक घंटे हुई जोरदार बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

बारिश से नगर के मुख्य मार्गों, सुभाष तिराहा, पक्का तालाब और तहसील मार्ग पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया। कोतवाली के भीतर पानी घुसने से खड़ी दोपहिया गाड़ियां डूब गईं और कारें पानी के तेज बहाव में हिलने लगीं। तहसील परिसर व रजिस्ट्री कार्यालय में पानी भरने से कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। शंभूनगर, शंकरपुरी और मोहम्मदमाह इलाके में लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। सड़कों पर पानी भरने के कारण दोपहिया वाहनों के साइलेंसर में पानी चला गया, जिससे वाहन बंद हो गए और लोग परेशान नजर आए। बारिश थमने के बाद नगर पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी ने टीम के साथ नारायण तिराहे पहुंचकर जेसीबी की मदद से नालों की सफाई शुरू कराई, ताकि पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें